राज्यसभा:
(i) राज्यसभा संसद का एक स्थायी सदन है जिसके प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है |
(ii) इसे उपरी सदन भी कहते है |
(iii) इसका अध्यक्ष उप-राष्ट्रपति होते है |
(iv) यह राज्यों का प्रतिनिधित्व करता है |
(v) इसके एक तिहाई सदस्य प्रत्येक 2 वर्ष पर चुने जाते है |
(vi) यह विशेषकर कानून बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है |
लोकसभा:
(i) लोकसभा संसद का एक अस्थायी सदन है जो 5 वर्ष पर भंग हो जाता है और इसके सदस्यों का कार्यकाल भी 5 वर्ष होता है |
(ii) इसे निचली सदन भी कहते हैं |
(iii) इसको लोकसभा अध्यक्ष चलाते है |
(iv) यह जनता का प्रतिनिधित्व करता है |
(v) इसके सभी सदस्य 5 वर्ष के लिए चुने जाते है |
(vi) यह कानून बनाने और सरकार की नीतिगत फैसले लेने में भूमिका निभाता है |
-Answered by ATP Admin On 10 July 2019:12:00:55 AM